मप्र स्थापना दिवस सप्ताह: उत्कृष्ट स्कूल में छात्राओं ने किया छत्तीसगढ़ी, मटकी और बुंदेली नृत्य

[ad_1]
रायसेन22 मिनट पहले
मप्र स्थापना दिवस कसे लेकर रायसेन में सात दिवसीय महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार शाम को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्पर्धाएं कराई गई। इसमें स्कूली छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी, मटकी, बुंदेली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत जननायकों पर केंद्रित प्रतियोगिताएं, लोक नृत्य, चित्रकला, रंगोली, लोकगीत, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

प्रदेश के विकास में योगदान दें
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश के विकास में योगदान देना है, प्रदेश का गौरव बढ़ाना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया ने कहा कि आज हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे देश का भविष्य हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं, मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य, सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Source link