मप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बने द्रविन्द्र मोरे: बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के रहने वाले हैं मोरे

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
द्रविन्द्र मोरे - Dainik Bhaskar

द्रविन्द्र मोरे

मध्यप्रदेश बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य व बुरहानपुर शिक्षा क्षेत्र के गुरु द्रविद्र मोरे को म.प्र.बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। द्रविद्र मोरे को पूर्व में 10 अप्रैल 2018 को मध्यप्रदेश बाल सरंक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया था। अब अध्यक्ष बनाया गया है।

आरआरएस के जिला कार्यवाहक सहित अन्य पदों पर रहे मोरे वर्तमान में प्रांत पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के सह संयोजक भी हैं। उनकी यह नियुक्ति उप सचिव अदिति गर्ग महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने की।

अनेक संस्थाओं में प्राचार्य रहे

मोरे अनेक संस्थाओं में प्राचार्य रह चुके हैं। 2004 से 2009 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह रहे। 2009 से 2011 तक विचार विभाग प्रमुख खंडवा रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button