मध्यप्रदेश में आज की 5 बड़ी खबरें: इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा के पोस्टर हटाने पर विवाद, भोपाल में मुंबई की बिजनेस वुमन से होटल में रेप

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Controversy Over Removal Of Pandit Pradeep Mishra’s Poster In Indore, Mumbai’s Business Woman Raped In Hotel In Bhopal
मध्यप्रदेश42 मिनट पहले
मध्यप्रदेश में दिनभर कौन-कौन सी बड़ी खबरें रहीं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं। इन्हीं में से हम आपके लिए प्रदेशभर से चुनिंदा 5 बड़ी खबरें लेकर आए हैं।
इंदौर में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के पोस्टर हटाने पर विवाद
इंदौर के दलालबाग में सीहोर के कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा होने वाली है। बुधवार शाम शोभायात्रा भी निकलेगी। दलालबाग क्षेत्र के आसपास कथा के पोस्टर लगे हैं। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। विवाद के चलते कांग्रेसजनों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भोपाल में मुंबई की बिजनेस वुमन से होटल में रेप
मुंबई की 47 साल की बिजनेसवुमन के साथ भोपाल के होटल में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर है। मुंबई का ही रहने वाला है। वह महिला को UP की प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने से भोपाल लाया। उसने महिला के साथ मारपीट भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राहुल बोले- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची। यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। एमपी में अपने पहले भाषण में ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा। हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कांग्रेस MLA उमंग सिंघार की पत्नी का सोनिया गांधी को लेटर
कांग्रेस विधायक और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। सिंघार पर रेप का केस दर्ज कराने वाली उनकी पत्नी ने अब सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें खुद को उनकी बेटी बताते हुए सिंघार से जुड़ी कई विवादित बातों का खुलासा किया है, साथ ही उन्हें पार्टी से भी निष्कासित करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कांग्रेस नेत्री का शव जलाकर कहा था- कुत्ता मर गया
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म जैसी कहानी का गवाह इंदौर भी रहा है। 6 साल पहले हुए कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे हत्याकांड काफी हद तक इस फिल्म से मिलता-जुलता है। इस मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी जगदीश करोतिया की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने निरस्त कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link