Chhattisgarh

मत्स्य कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए आम, आंवला और अमरूद के पौधे

0 पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सहायक आयुक्त क्रांति कुमार बघेल सहित कार्यालय स्टाफ ने किया पौधरोपण

कोरबा, 30 जुलाई
आज गुरुवार को मत्स्य कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें सहायक आयुक्त क्रांति कुमार बघेल सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में आम, आंवला, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार और उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

सहायक आयुक्त क्रांति कुमार बघेल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण तैयार कर सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

मत्स्य कार्यालय के कर्मचारियों ने भी इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है।

Related Articles

Back to top button