Chhattisgarh

मछुवारा सम्मेलन सम्पन्न


कोरबा,24 मई 2026/ बुका वनमंडल कटघोरा कोरबा छत्तीसगढ़ वनक्षेत्र में विस्थापित आदिवासी एवं परंपरागत मछुवारा को उनके अधिकारों वंचित कर जलाशयों को लीज पद्धति हटाकर ठेका दिया जाने के विरोध महासम्मेलन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्षता पी सी सी अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्य अतिथि माननीय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विशेष अतिथि माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और टेकाम थे। एवं कार्यक्रम का संचालन आलोक जी ने किया।


छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महामंत्री दिनेश फुटान ने बताया जिला कोरबा में आयोजित कार्यक्रम वन अधिकार जल जंगल जमीन की रक्षा हेतु हसदेव मिनी माता बागों जलाशय। सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जलाशयों के विस्थापित आदिवासी ,पारंपरिक मछुआ समुदाय एवं मत्स्य समितियों का एकजुटता सम्मेलन में हजारों की संख्या मछुवारा सम्मिलित हुए।


मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में मछुआरों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार जलाशयों को बाहरी ठेकेदारों को सौंप कर विस्थापित आदिवासियों एवं परंपरागत मछुवारा , मत्स्य सहकारी समितियां को उनके अधिकारों का हनन कर रही है जबकि यह नीति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत मछुआरों निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 की धारा 3(१)(ख) एवं धारा 3(१)(i)के अंतर्गत प्राप्त सामुदायिक एवं वन संसाधन अधिकारों तथा पेसा कानून का उल्लंघन करती है ग्राम सभा एवीएन समितियों के बिना जल जंगल एवीएन प्रकृतिक सनसाधनों का ठेका प्राणी में देना संवैधानिक अधिकारों का उलंघन है। मैने विधानसभा में प्रश्न लगाया था। माननीय मंत्री जी ने इस पर अपनी सहमति दी है अगर जल्द ही शासन ने लागू नहीं किया तो उग्र आंदोलन कर प्राप्त करेेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अपनी विचार रखते हुऎ पैसा कानून के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में जल जंगल और जमीन की रक्षा हेतू कांग्रेस के संकल्पित को दोहराया। सरकर छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने का कार्य कर रही है। आदिवासियों को जंगल से बाहर करना चाहते हैं।

इसके लिए आदिवासियों एवं मछुआ परिवारों को शिक्षा पर जोर देते हुऎ कहा की हमें अपने अधिकारों को लड़कर प्राप्त करना होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा छत्तीसगढ़ वासियों के साथ है आगे कहा की आप सभी मछुआरों की लड़ाई में हमारे संगठन छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस के नेतृत्व में आपकी लड़ाई लड़ी जायेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोरबा की जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एव छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी महामंत्री दिनेश फूटान, उपाध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त, रवि निषाद, सचिव देवकुमार निषाद ,नरेश निषाद, सुखलाल धीवर जिला अध्यक्षगण अमृता निषाद कोरबा, प्रभु मल्लाह मुंगेली, सेवक तारक धमतरी, ढेलूराम निषाद महासमुंद ,कुशल मटियारा दुर्ग ,रामावतार निषाद बेमेतरा, महिला विंग के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री कैवर्त, महामंत्री श्रीमती नेमा निषाद श्रीमती संतोषी निषाद सहित सैकड़ों मछुआ सहकारी समितियां ने अपनी सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button