Chhattisgarh

मछुआरों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले-एम.आर.निषाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग, 6 जुलाई । अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड माननीय एम आर निषाद जी कैबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सरगुजा संभाग के समस्त जिला अधिकारियों एवं विकास खंड प्रभारियों की बैठक ली गई। जिसमें शासन के द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई एवं शासन के द्वारा नवीन मछुआ नीति जो बनकर तैयार है। इस संबंध में भी दिशा निर्देश देते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मछुआरा समाज को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए विशेषकर केसीसी के प्रति कड़े दिशा-निर्देश दिए कि गरीब मछुआरों को शासन के द्वारा केसीसी के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जा रहा है। शुन्य प्रतिशत ब्याज पर सभी पट्टाधारक मछुआरों को केसीसी ॠण दिलाना सुनिश्चित करें। एवं सभी अधिकारियों को चाहिए कि विभाग के सभी कार्य मछुआरों के हित को देखते हुए करें जिससे कि मछुआरा समुदाय को विकास की मुख्यधारा में जोड़ सके। बैठक में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय एम.आर. निषाद जी के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह जी,श्रीमती अमृता निषाद जी एवं सरगुजा संभाग के समस्त जिला अधिकारी उपसंचालक एस.के. अहिरवार जी, सोनवानी जी, राजेंद्र सिंह जी एवं सभी विकासखंड प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button