मंदिरों में हुआ शिवजी का अभिषेक: 151 दीप प्रज्वलित हुए प्रज्ज्वलित, लोगों ने LIVE देखा महाकाल लोक का लोकार्पण

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

महाकाल की नगरी में मंगलवार को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। जिसके चलते नगर के वार्ड नंबर 20 स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में शिवजी का अभिषेक किया गया। 151 दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। जिन्होंने भगवान शिव का जल, दूध, शहद आदि से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल की नगरी में मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा जो सौगात दी गई है। उसके उपलक्ष्य में हमने भी मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक किया, और प्रसाद का वितरण किया गया है। अन्नपूर्णा मंदिर लगभग 100 साल पुराना है, और यहां पर भगवान शिव के विराजमान हैं।



खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us