मंदसौर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजन: दो घंटे धूप में खड़ी रही NCC छात्राए, तीन गश खाकर गिरी, रिनोवेट हुए आडिटोरिम का लोकार्पण किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandsaur
  • NCC Girl Students Stood In The Sun For Two Hours, Fell Down After Having Three Gasps, Inaugurated The Renovated Auditorium

मंदसौर6 घंटे पहले

मध्यप्रेदश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव मंदसौर पहुंचे। जहां उन्होंने रिनोवेट किए गए कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोटियम का लोकार्पण किया। इस दौरान आडिटोरियम में स्थापित की गया कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने कृषि विभाग के 52 लाख से निर्मित परियोजना संचालक ‘आत्मा’ के संयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की तरह हैं मंदसौर में भी पशुपतिनाथ लोक की कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन के सभा हाल में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बैठक भी ली। इस दौरान सीएम जनसेवा योजना में पात्र लोगो को लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए । प्रभारी ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

दो घण्टे धूप में खड़ी रही NCC छात्राए तीन गश खाकर गिरी

नव सज्जित किये गए कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम का लोकार्पण प्रभारी मंत्री के हाथों होना था । कार्यक्रम में स्वागत के लिए स्कूल और कॉलेज की एनसीसी कैडेट के छात्र छात्राओं को कड़ी धूप में खड़ा किया गया। छात्र करीब दो घंटे धूम में खड़े रही। प्रभारी मंत्री के पहुंचते ही एक के बाद एक कतार में खड़ी तीन छात्राए गश्त खाकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने बेहोश हुई छात्राओं को एक तरफ ले जाकर उन्हें पानी पिलाया। हालांकि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को इसकी भनक तक नही लगने दी ।

पशुपतिनाथ में हुए घटिया निर्माण की जांच, और निजी अस्पतालों की जांच के निर्देश

पशुपतिनाथ मंदिर के निकट बने शहस्त्र लिंग मंदिर में हुए घटिया निर्माण और शहर में निजी अस्पतालों के के अतिक्रमण के सवाल पर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button