मंदसौर की नदियों से महाकाल कॉरिडोर ले जाएंगे जल: जिले के 100 मंदिरों में ‘महाकाल लोक’ लोकार्पण का होगा लाइव प्रसारण

[ad_1]
मंदसौर7 घंटे पहले
11 अक्टूबर को शुभारंभ होने वाले महाकाल कॉरिडोर को भव्य बनाने के लिए मंदसौर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर आयोजन में उज्जैन पहुंचने के लिए जिला प्रशासन ने पांच बसों का इंतजाम किया है। ये बेस मंदसौर से उज्जैन पहुंचेगी। यात्री महाकाल कॉरिडोर और प्रधानमंत्री के आयोजन में शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले में आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
100 मंदिरो में होगा आयोजन
कॉरिडोर के उद्घाटन और प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई हैं । इसके लिए जिले के 100 मंदिरों का चयन किया गया है। इन मंदिरों में 11 अक्टूबर शाम को भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव सुनने की व्यवस्था की गई हैं।
जिले की नदियों का जल पहुंचेगा महाकाल के रुद्रसागर
जिले की चम्बल और शिवना नदी सहित अन्य नदियों का जल महाकाल कॉरिडोर में बने रुद्र सागर एक लिए ले जाया जाएगा। रुद्र सागर में देशभर की नदियों का जल अर्पण किया जाएगा।
Source link