निवाड़ी में कानूनी जागरूकता शिविर हुआ आयोजित: महिलाओं को बताई संबंधित कानूनी जानकारी, अधिकारों से कराया अवगत

[ad_1]

निवाड़ी9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा के तिगैला स्थित होटल यदुविलास पैलेस में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह सिसौदिया मौजूद रहे।

उनके साथ न्यायाधीश राघवेंद्र पटेल व किशन देव पटेल ने महिलाओं को संबोधित किया । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि विधिक जागरूकता से महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है। सशक्त महिला से समाज में चेतना आती है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते अपनी आवाज नहीं उठा पाती है। इसी के चलते महिलाओं को भी कई प्रकार की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है। भारतीय संविधान महिला पुरुष जाति धर्म या लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता है। ऐसे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को न्याय दिलाने और कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

वहीं कार्यक्रम में आए रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार रावत ने महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में और नीलम नायक ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बैड टच के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ ओरछा के अध्यक्ष विजय शर्मा, एडवोकेट कृष्णकांत श्रीवास्तव, महिला बाल विकास की सुपरवाइजर शशि कुशवाहा ने भी महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर परिषद मोर्चा द्वारा संचालित महिलाओं के हितार्थ योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार ओमप्रकाश जैन अधिवक्ता द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button