इंदिरा कॉलोनी में लगा विधिक साक्षरता सहायता शिविर: विद्यार्थियों को दी बाल संरक्षण और बाल अधिकार कानूनों की जानकारी

[ad_1]

बुरहानपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को इंदिरा कॉलोनी में विधिक साक्षरता सहायता शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और बाल संरक्षण के संबंध में अवगत कराया गया। शिविर मंे बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, उनके संरक्षण के लिए विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही 12 नवंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में बताया गया। पैरालीगल वालिंटियर राजेंद्रकुमार सलूजा ने कहा बाल संरक्षण के लिए पिछले कुछ वर्षों में बड़े कदम उठाए गए हैं। कानूनों को सख्त किया गया है, ताकि बालकों से होने वाले अपराधों में कमी आ सके।

बाल श्रम रोकने और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार भी दिया है, ताकि बच्चे ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई कर सकें और उज्जवल भविष्य बना सकें। शिविर में बच्चों को बाल संरक्षण और विधिक सेवा के तहत कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान रजनी गट्टानी, विजयासिंह चौहान, दुर्गा भावसार, मेघा भिड़े और दीपा गुप्ता भी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button