मंगलवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: भगवान का सजा दरबार, ढोलक के साथ हुई भव्य आरती, भक्तों ने किया जयघोष

[ad_1]

इंदौर20 मिनट पहले

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में मंगलवार को भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नीले रंग के खूबसूरत वस्त्र लंबोदर को पहनाए, साफा बांधा। गुलाब के फूलों से बना सुंदर हार पहनाया। कमल का फूल चढ़ाया। रिद्धि-सिद्धि को नीले रंग की साड़ी पहनाई। शुभ-लाभ का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। गेंदा,गुलाब और सफेद फूलों से बनी मालाएं उन्हें अर्पित की। फूलों और पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। मंदिर के पुजारी पं. पुनीत भट्ट ने भगवान की आरती की। चांदी के पात्र में भगवान को ‌विभिन्न प्रकार के लड्‌डूओं का भोग अर्पित किया। दूर-दूर से भक्त खजराना गणेश मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर आते और भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते है।

मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोचन का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाकर नए वस्त्र हनुमान जी को पहनाए। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। गुलाब और सफेद फूलों से बना सुंदर हार, गुलाब के फूलों से बना हार भगवान को पहनाया। मोगरे की माला भगवान को अर्पित की। गुलाब, गेंदा और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। रणजीत हनुमान जी को नारियल अर्पित किए। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन कर भक्तों के साथ ढोलक और मंजिरों के साथ भगवान की भव्य आरती की। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते है। यहां की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button