भोपाल में 3 दिन तक मूर्ति विसर्जन: घाटों पर क्रेन-जेसीबी से प्रतिमा विसर्जन होगा, पानी में उतरने की मनाही; ट्रैफिक रूट बदले रहेंगे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Immersion Will Be Done By Crane JCB On The Ghats, It Is Forbidden To Get Into The Water; Tight Security Arrangements Will Be In Place
भोपाल8 घंटे पहले
भोपाल में 3 दिन तक मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन चलेगा। मंगलवार से इसकी शुरुआत होगी। सभी 7 घाटों पर क्रेन-जेसीबी से प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। किसी को भी पानी में उतरने नहीं दिया जाएगा। आसपास के 4 अन्य घाटों पर भी यही व्यवस्था रहेगी।
तीन साल पहले खटलापुरा घाट में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो चुका है। तभी से पुलिस और प्रशासन नई व्यवस्था के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करा रहा है। गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम ने सभी घाटों पर क्रेन और जेसीबी से प्रतिमा विसर्जित की थी। यही व्यवस्था दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी रहेगी। बड़ी प्रतिमाओं को पहले जेसीबी पर बने प्लेटफाॅर्म और फिर क्रेन की मदद से पानी में विसर्जित किया जाएगा। वहीं, छोटी प्रतिमा कुंड में विसर्जित होगी।
500 कर्मचारी रहेंगे तैनात
खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज और मालीखेड़ी में विसर्जन होगा। इनके अलावा सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईंटखेड़ी और नरोन्हा सांकल में भी विसर्जन कर सकेंगे। सभी घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात होंगे।
घाटों पर ये व्यवस्थाएं रहेंगी
- छोटी प्रतिमाएं कुंड में विसर्जित होंगी। वहीं, बड़ी प्रतिमाओं के लिए प्रत्येक घाट पर जेसीबी और क्रेन रहेगी।
- घाट के आसपास बेरिकेडिंग की गई है। ताकि लोग पानी में न उतर सके। रोकने के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी। सोमवार को घाटों पर यह व्यवस्था की गई।
- प्रत्येक घाट पर गोताखोर पूरे समय मौजूद रहेंगे। लाइफ जैकेट भी रखी जाएगी।
यह रूट बदले रहेंगे
मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारे विर्सजन शहर के प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, खटलापुरा, हताईखेड़ा डेम एवं बैरागढ़ पर प्रांरभ हो जाएगा। इन घाटों के आसपास मंगलवार को सामान्य से अधिक यातायात दबाव रहेगा। साथ ही बैरागढ़ में दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह एवं विर्सजन भी होगा। इसके चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
ऐसे समझे व्यवस्था
- प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, खटलापुरा, हताईखेड़ा डेम एवं बैरागढ़ के आसपास सामान्य से अधिक ट्रैफिक दवाब रहेगा। इसलिए लोग वैकल्पिक रूट का उपयोग करें।
- बैरागढ़ विर्सजन स्थल: हलालपुरा बस स्टैंड से इंदौर, सीहोर की ओर जाने वाले बडे़, भारी, मध्यम एवं लोक परिवहन वाहन लालघाटी, गांधीनगर, मुबारकपुर, खजूरी बायपास होकर गुजरेंगे।
- इंदौर, सीहोर की ओर से हलालपुरा बस स्टैंड शहर की ओर आने वाले बडे़, भारी, मध्यम एवं लोक परिवहन वाहन खजूरी बायपास, मुबारकपुर, गांधीनगर, लालघाटी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- भोपाल शहर से इंदौर, सीहोर की ओर जाने वाले मध्यम वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबढ़, रातीबढ़, झागरिया होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- इंदौर, सीहोर की ओर से भोपाल शहर में आने वाने माध्यम वाहन झागरिया, रातीबढ़, नीलबढ़, भदभदा चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
Source link