भोपाल में मेधावी छात्रों के लिए ‘रेट कार्पेट’: शिवराज कल 1 लाख छात्रों के खातों में 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे; पहले 3 अक्टूबर को था

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Shivraj Will Transfer 25 25 Thousand Rupees To The Accounts Of 1 Lakh Students Tomorrow; It Was On 3rd October
भोपाल43 मिनट पहले
राजधानी भोपाल में 30 सितंबर को आने वाले मेधावी छात्रों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। लाल परेड मैदान पर छात्रों के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी चल रही है। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत एमपी बोर्ड के निजी और सरकारी क्लास के 12वीं के 2021-22 सत्र में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले के छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की राशि देंगे। यह राशि लैपटॉप के लिए छात्रों के खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसमें व्यवसायिक परीक्षा पास के छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित है। इसके लिए प्रदेश के जिले वार करीब 1 लाख छात्र-छात्राओं को यह राशि दी जाएगी। इंदौर के सबसे ज्यादा 6 हजार से ज्यादा और भोपाल और सागर से 4-4 हजार से ज्यादा छात्राओं को लैपटॉप के लिए राशि दी जाएगी। पहले यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को होने वाला था।
29 अगस्त को आया था रिजल्ट
कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 6 लाख 97 हजार 880 परीक्षार्थी शामिल थे। नियमित स्टूडेंट्स 6 लाख 29 हजार 381 और प्राइवेट स्टूडेंट्स 68 हजार 499 थे। 72.72 प्रतिशत नियमित पास और 32.90% प्राइवेट छात्र-छात्राएं पास हुए थे। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 70.92 प्रतिशत और अशासकीय स्कूलों का 76.30 प्रतिशत रहा है। प्रवीण सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। प्रवीण सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है। सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है।
एक क्लिक पर पैसे खातों में पहुंचेंगे
- योजन के तहत प्रोत्साहन राशि सभी 91 हजार 617 पात्र स्टूडेंट्स के बैंक एकाउट में वन क्लिक के जरिए से ट्रान्सफर की जाएगी। इसके लिए सभी स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षा पोर्टल पर 26 सितम्बर 2022 तक देना जरूरी है।
- सभी जिलों के स्टूडेंटस् एवं उनके पेरेंट्स को सूचना दी जाए कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ 30 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड भोपाल में उनके लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। इसके के लिए आवश्यक तैयारियों कर लें।
- किसी कारण वश कोई विद्यार्थी भोपाल नहीं पहुंच पाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी वेब लिंक के मध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में ऑनलाईन सहभागिता करेंगे।
- कलेक्टर भोपाल लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे। उनके द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संभावित व्यय का आकलन कर संचालनालय को अवगत कराया जाए।
- साल 2016 में शुरू हुई थी योजना
वर्ष 2016 में भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश में मेधावी लैपटॉप योजना शुरू की। योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी जाने लगी। वर्ष 2016 व 2017 में 85 फीसदी अंक वाले छात्रों को यह राशि दी गई। वर्ष 2018 में परीक्षा परिणाम आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान छात्रों से संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान कुछ छात्रों ने अंक का प्रतिशत 75 फीसदी करने की बात कही। सीएम चौहान ने इसे स्वीकार करते हुए वर्ष 2018 में हायर सेकंडरी में 75 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों को भी इस योजना में शामिल कर सभी को सम्मान योजना के तहत लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी थी।
Source link




