भोपाल में मां के सामने बेटे का मर्डर: बेटे को बचाने मां उसके ऊपर लेटी, बदमाशों ने खींचकर चाकू से गोदा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • To Save The Son, The Mother Lay On Top Of Him, The Miscreants Dragged Him To The Chest With A Knife

भोपाल2 घंटे पहले

भोपाल में एक मां के सामने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दिवाली की पूजा करने के बाद मोहल्ले में घूमने निकला था। यहां मोहल्ले के ही नशेड़ी युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद चार-पांच बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर मां उसे बचने दौड़ी और मिन्नतें करते हुए उसके ऊपर लेट गई। बदमाशों ने उसे खींचकर हटाया और युवक के सीने में 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य फरार हैं।

घटना भोपाल के कोलार इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, कान्हा कुंज फेस-2 निवासी महेश सोनवानी (24) बैनर-पोस्टर लगाने का काम करता था। सोमवार रात घर में दिवाली की पूजा कर मोहल्ले में घूमने निकला था। यहां मोहल्ले में ही रहने वाले पन्नालाल से उसका विवाद हो गया। महेश ने पन्नालाल को उठाकर नाली में पटक दिया। पन्नालाल भागकर घर पहुंचा और बेटों को बुला लाया। महेश अपने घर से कुछ ही दूरी पर था तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।

उन्होंने महेश पर हमला किया तो वह शोर मचाने लगा। बेटे की आवाज सुनकर मां भोजनी बाई बाहर आई तो बेटे को पिटता देखा। वह उसे बचाने दौड़ी और पिता-पुत्रों से बेटे को छोड़ देने की मिन्नतें करने लगी। वह बेटे को चाकू के वार से बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। हमलावरों ने उसे खींचकर दूर हटाया और उसके सीने में चाकू से कई वार किए। परिजनों के अनुसार 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया गया।

महेश की मां ने बताया कि उन्होंने मुझे दूर फेंका और बेटे के दिल पर चाकू घोंप दिया। चाकू से कई बार वार किए। इससे बेटे ने दम तोड़ दिया।

महेश की मां ने बताया कि उन्होंने मुझे दूर फेंका और बेटे के दिल पर चाकू घोंप दिया। चाकू से कई बार वार किए। इससे बेटे ने दम तोड़ दिया।

मेरी आंखों के सामने चाकू घोंपा
मां ने बताया कि मेरे बेटे को 5-6 लोग घेरे हुए थे। मैं दौड़कर उसके ऊपर लेट गई और उसे समेट लिया। उन्होंने मुझे उठाकर झटके से दूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे सीने में गहरा घाव हो गया। मेरी आंखों के सामने उन्होंने उसकी हत्या कर दी। मैंने मदद के पहले अपने दूसरे बेटे और फिर पड़ोसियों का दरवाजा खटखटाया। इस पर मेरे दोनों बेटे और पड़ोसी दौड़े। उन्हें आता देख बदमाश भाग गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों ने महेश की हत्या के मामले में अभिषेक, आशीष और पन्नालाल के दो बेटों को आरोपी बनाया है। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि विवाद नशे में गाली-गालौज करने को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पन्नालाल पुलिस से नजदीकी की धौंस देता है। वह कोलार थाना में साफ-सफाई का काम करता है। इसलिए पुलिस से उसकी जान-पहचान है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पन्नालाल पुलिस से नजदीकी की धौंस देता है। वह कोलार थाना में साफ-सफाई का काम करता है। इसलिए पुलिस से उसकी जान-पहचान है।

सप्ताह भर पहले भी हुआ था विवाद
महेश की मां ने बताया कि पन्नालाल कोलार थाने में साफ-सफाई का काम करता है। पुलिस से जान-पहचान बताकर वह मोहल्ले में अपना रौब दिखाता है। इसी बात को लेकर हफ्ते भर पहले भी पन्नालाल से महेश का विवाद हुआ था। इसकी FIR भी कोलार थाने में पन्नालाल ने दर्ज कराई थी। मामले में महेश को जमानत मिल गई थी।

महेश से पहले गोलू पर जानलेवा हमला
महेश की हत्या से पहले आरोपियों ने मोहल्ले में रहने वाले गोलू गजवे पर भी जानलेवा हमला किया। उन्होंने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया था। गोलू के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने महेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। दहशत की वजह से लोग भी मदद के लिए आगे नहीं आए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button