भोपाल में प्रदर्शन के बाद दिल्ली जाने की तैयारी: पुरानी पेंशन के लिए पीएम और सीएम को भेजे पत्र

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर राज्य शिक्षक संघ द्वारा भोपाल में प्रदर्शन के बाद दिल्ली जाने की तैयारी शुरू कर दी है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ध्यान आकर्षित कराया है। मालवीय ने बताया कि जब एक देश, एक संविधान, एक देश एक टेक्स, एक देश एक शिक्षा, एक देश एक भाषा की नीति पर चल पड़ा है तो कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को अधिक वेतन, अधिक महंगाई भत्ता, अधिक सुविधाएं जग जाहिर है। प्रदेशों में अलग अलग वेतनमान भत्ते, समानता के कानून का उल्लंघन करते हैं। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता संतोष जायसवाल, प्रांतीय सचिव श्याम चौधरी, प्रांतीय प्रतिनिधि संतोष सोलंकी, राजेश सोहनी, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया की प्रदेश में कार्यरत लाखों शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन की बाट जोह रहे हैं।

30 से 40 वर्ष तक सेवा देने के बाद भी इन कर्मचारियों के पेंशन के नाम पर मात्र एक से दो हजार रुपए पेंशन मिलती है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पेंशन दी सकती है तो मध्य प्रदेश में क्यों नहीं दी जा सकती है। पदाधिकारियों ने कहा भोपाल में हमारी बातें नहीं मानी गई तो अब हम दिल्ली में हमारी मांगें बुलंद करेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button