भोपाल में पहली बार ‘पुलिस गरबा महोत्सव’: समुद्र मंथन, मथुरा-वृंदावन और मोगली के जंगल की झांकियों ने मोहा मन

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

नवरात्रि के छठे दिन पूरी राजधानी भव्य झांकियों से जगमगा रही है। गरबे की धुन पर हर भोपालवासी खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहा है। अब भोपाल की पुलिस फोर्स भी इसी रंग में रंगती नजर आ रही है। भोपाल में पहली बार वर्दी वालों के लिए खास गरबा आयोजित किया गया। यहां शहर भर की पुलिस फोर्स गरबे के गानों पर जमकर जश्न मनाती नजर आई। साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में सजी झांकियों ने मोगली के जंगलों से लेकर, केदारनाथ, वृंदावन, समुद्र मंथन, शिव तांडव तक के दर्शन करवाए।

नेहरू नगर

पाताल भैरवी में सजी मां शक्ति के नौ स्वरूपों की झांकी।

पाताल भैरवी में सजी मां शक्ति के नौ स्वरूपों की झांकी।

नेहरू नगर में नवरात्रि के मौके पर मां पाताल भैरवी के मंदिर में अद्भुत नजारा है। गुफा के जरिए मंदिर में जाते ही पाताल भैरवी की प्रतिमा स्थापित है। वहीं आगे जाने पर दुर्गा मां के 9 स्वरूपों को दर्शाया गया है। साथ ही समुद्र मंथन और गंगा को जटाओं में धारण करते भगवान महादेव की भी झांकी सजाई गई है। यहां पिछले 23 सालों से लगातार नवरात्रि पर मूर्ति स्थापना और झांकी सजाई जा रही है। इस बार भी माता की 7 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई है जिसमें VFX का भी इस्तेमाल हुआ है। साथ ही राक्षसों का वध करते मां शक्ति की चलित झांकी भी लगाई गई है।

पुलिस लाइन, नेहरू नगर

मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव के तहत 'भोपाल पुलिस के गरबे' का भव्य आयोजन हुआ।

मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव के तहत ‘भोपाल पुलिस के गरबे’ का भव्य आयोजन हुआ।

पुलिस विभाग की तरफ से इस साल पुलिस वेल्फेयर के तहत डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर एक भव्य गरबे का आयोजन किया गया। इस गरबे की व्यवस्था भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की डीआरपी लाईन ग्राउंड में की गई थी। गरबे में लिस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान DRP लाइन में, 23वीं, 7वीं और 25वीं वाहिनी में 4 ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किए गए, जिसमें करीब 500 महिला प्रतिभागी शामिल हुईं। गरबा स्थल पर पुलिस परिवार के लोगों ने फूड स्टॉल भी लगाए।

10 नंबर मार्केट

10 नंबर मार्केट में सफेद रंग की मूर्तिंयों से माता का दरबार बनाया गया है।

10 नंबर मार्केट में सफेद रंग की मूर्तिंयों से माता का दरबार बनाया गया है।

नवरात्रि के मौके पर भोपाल के सबसे स्वच्छ मार्केट 10 नंबर मार्केट में नवयुवक दुर्गा समिति की तरफ से मां दुर्गा की 15 फीट लंबी मूर्ति स्थापित की गई है। पिछले 22 सालों से हर नवरात्रि पर हो रहे इस कार्यक्रम में कोई न कोई संदेश दिया जाता है। इसी के तहत इस साल मोगली के जंगल की झांकी लगाई गई है। इसके जरिए पर्यावरण, पेड़-पौधों और जंगलों को बचाने का मैसेज दिया गया है।

जवाहर चौक

जवाहर चौक की झांकी में गोवर्धन पर्वत को उठाए हुए भगवान कृष्ण को दर्शाया गया है।

जवाहर चौक की झांकी में गोवर्धन पर्वत को उठाए हुए भगवान कृष्ण को दर्शाया गया है।

नवरात्रि के मौके पर काटजू हॉस्पिटल के पास मां वैष्णव दुर्गा उत्सव समिति की तरफ से झांकी सजाई गई है। यहां दिल्ली-मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने गोवर्धन पर्वत को उठाते हुए भगवान कृष्ण, उनकी रासलीला, बृज की होली, राक्षसों का वध करते भगवान राम के साथ-साथ महादेव की रौद्र रूप में तांडव करते 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। साथ ही दुर्गा-महाकाली की मूर्ति भी यहां विराजमान है जो राउंड टेबल घूमती रहती है। यहां पिछले 27 सालों से लगातार इसी तरह नवरात्रि मनाई जा रही है।

इंद्रपुरी

इंद्रपुरी में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई।

इंद्रपुरी में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई।

इंद्रपुरी में हिन्दू समिति की तरफ से नवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम की भव्य झांकी सजाई गई है। साथ ही माता की 12 फीट लंबी मूर्ति स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यहां पिछले 40 सालों से इसी तरह नवरात्रि मनाई जा रही है। साथ ही यहां माता की मूर्ति को बंगाली अवतार में सजाया गया है। रात 1 बजे तक जारी इस झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

मां काली की प्रतिमा के साथ ही का राक्षसों का वध करती माता की चलित झांकी भी सजाई गई है।

मां काली की प्रतिमा के साथ ही का राक्षसों का वध करती माता की चलित झांकी भी सजाई गई है।

इसके अलावा इंद्रपुरी में एक और महर्षि वाल्मीकि दुर्गा उत्सव समिति की तरफ से भी चलित झांकी लगाई गई है। यहां राक्षसों का वध करते मां दुर्गा-काली को दर्शाया गया है। साथ ही मां काली की 18-20 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई है। यहां पिछले 14 सालों से नवरात्रि मनाई जा रही है।

रत्नागिरी चौराहा

रिलीफ आर्ट की मदद से खास तौर पर यहां मां दुर्गा की मूर्ति बनवाई गई है।

रिलीफ आर्ट की मदद से खास तौर पर यहां मां दुर्गा की मूर्ति बनवाई गई है।

रत्नागिरी चौराहे पर मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना हुई है। यहां स्थापित प्रतिमा रिलीफ आर्ट के जरिए बनाई गई है। ये एक स्कल्पचर आर्ट होती है जिसमें एक सपाट सतह पर 3D मूर्ति या ढांचा तैयार किया जाता है। अजंता-एलोरा की गुफाओं की थीम पर यहां झांकी सजाई गई है। साथ ही खास तरह की रंग-बिरंगी लाइटिंग भी की गई हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button