भोपाल में डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, महिला ने दो साले और सास के साथ मिलकर मार डाला

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Reached In laws’ House To Pick Up Wife, Two Brothers in law And Mother in law Killed After A Dispute

भोपाल31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी अमर (सफेद शर्ट में), सुरेश (पिंक टीशर्ट में)। - Dainik Bhaskar

आरोपी अमर (सफेद शर्ट में), सुरेश (पिंक टीशर्ट में)।

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक की छोला मंदिर स्थित ससुराल में हत्या कर दी गई। रक्षाबंधन से मायके में रह रही पत्नी को पति बच्चे देने पहुंचा था। जहां ससुराल वालों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला ने मां और दो भाइयों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। युवक के साले ने सिर में लोहे के पाइप से वार कर दिया। आरोपी वर्ष 2017 में लगातार हुई पांच लूट के मामले में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने आरोपी पत्नी, सास और दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया है।

छोला मंदिर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा (31) पिता खुशीराम कोलार इलाके में रहता था। वह निजी काम करता था। करीब 8-9 साल पहले उसकी छोला मंदिर निवासी महिला ने शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैैं। एक तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। सोनू शराब पीने का आदी था। वह शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी दोनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके आ गई थी। तब से वह मायके में ही थी। सोनू ने उसे कई बार बुलाया, लेकिन वह नहीं आई।

ससुराल वालों ने कर दी मारपीट
गुरुवार रात करीब नौ बजे सोनू, दोनों बच्चों को लेकर ससुराल छोला मंदिर बच्चों को छोड़ने पहुंचा था। जहां ससुराल वालों से विवाद हो गया। पत्नी संतोषी, सास रुक्मणि, साले अमर व सुरेश ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच साले अमर ने लोहे के नल का पाइप उठाया और सोनू के सिर पर मार दिया। इससे सोनू अचेत होकर जमीन पर गिर गया। देर रात गंभीर रूप से घायल सोनू को शाहजहांनाबाद स्थित एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button