भोपाल चेंबर की साधारण सभा कल: BCCI की वेबसाइट लांच होंगी; ऑनलाइन ली जा सकेगी मेंबरशीप

[ad_1]
भोपाल7 घंटे पहले
राजधानी भोपाल में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन BCCI (भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) की साधारण सभा कल यानी शनिवार को होगी। इसमें संगठन की वेबसाइट लांच होंगी। जिसके जरिए ऑनलाइन तरीके से भी मेंबरशीप ली जा सकेगी। GST से जुड़ी कोई समस्या हो या अन्य कोई शिकायत, ऑनलाइन तरीके से ही सॉल्व हो जाएगी। साधारण सभा में पिछले वर्ष का आय-व्यय भी पेश किया जाएगा।
साधारण सभा से एक दिन पहले शुक्रवार को बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा की। अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने बताया कि नौ महीने में किए गए कार्यों से व्यापारियों को अवगत कराएंगे और सुझाव लेंगे। संगठन की वेबसाइट भी लांच करेंगे। इस पर व्यापारी अपने सुझाव दे सकेंगे और मेंबरशीप भी ले सकते हैं। इसे वीकली अपडेट करेंगे। इससे व्यापारी और संगठन के बीच में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि नौ महीने में 238 नए सदस्य बनाए गए हैं। वहीं 800 मेंबर एक्टिव किए हैं। इससे उनकी संख्या 2700 के पार हो गई है।
1200 इनएक्टिव सदस्यों की मेंबरशीप खतरे में
अध्यक्ष पाली ने बताया कि इनएक्टिव सदस्यों की संख्या 1200 है। इन्हें 9 महीने में 15 नोटिस दे चुके हैं। इनमें कई ऐसे मेंबर भी हैं, जिन्हें 10-12 साल से शुल्क नहीं दिया है। ऐसे मेंबरों को कंटिन्यू नहीं रखेंगे। उन्हें 4 दिन की मोहलत दी जाएगी। यदि शुल्क जमा नहीं कराते हैं तो ठीक, वरना मेंबरशीप समाप्त की जाएगी। यदि राशि जमा नहीं कराई जाती है तो सदस्यों की सीनियरटी खत्म हो जाएगी। ऐसे में वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसी तरह 30 लाख रुपए की नई एफडीआर करवाई गई है। पहले यह 23 लाख थी, जो अब 53 लाख रुपए की हो गई है।
बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए गेस्ट रूम
चेंबर के ऑफिस के रिनोवेशन में 8.88 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है। जिसमें 50 व्यापारी एकसाथ बैठकर चर्चा कर सकेंगे। शहर के व्यापारियों को यह फ्री में दिया जाएगा। गेस्ट रूम में भी बनाया है। बाहर से राजधानी में खरीदी के लिए आने वाले व्यापारी यहां आकर अपना सामान रख सकेंगे और कुछ देर रुक सकेंगे। हालांकि, नाइट हाल्ट की सुविधा नहीं रहेगी।
संगठन के महामंत्री आदित्य जैन मन्या और प्रवक्ता अजय देवनानी ने बताया कि साधारण सभा में सभी व्यापारियों को बुलाया गया है। संगठन के सुनील अग्रवाल, संदीप गोधा, कृष्णकुमार बांगड, प्रदीप अग्रवाल, रामबाबू शर्मा, वैभव जैन, मुनिंद्र वैध भी मौजूद थे।
Source link