भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर डिलीवरी: वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर तड़पती रही गर्भवती; कुलियों ने की मदद

[ad_1]
भोपाल24 मिनट पहले
देश के पहले वर्ल्ड क्लास भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला तड़पती रही। उसने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया। उसकी दो बेटियां भी पास थी। पति नवजात को हाथ में लेकर मदद की गुहार लगाते रहा। लोग वहां वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान वहां कुली पहुंचे। उन्होंने महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर स्टेशन से बाहर तक पहुंचाया। यहां से महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंची।
शुक्रवार को महिला अपने पति और बच्चों के साथ इटारसी स्टेशन से जीटी एक्सप्रेस से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी। इसी दौरान उसे लेबर पेन होने लगा। पति ने उसे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतार लिया। दर्द होने के कारण प्लेटफार्म पर ही तड़पने लगी। पति लोगों से मदद मांगता रहा। उसके पास दो बच्चे थे। लेकिन लोग मोबाइल से सिर्फ वीडियो बनाते रहे। महिला का पति बार-बार कहता रहा था कि यहां कोई महिला नहीं है क्या।
कुलियों ने महिला को बाहर पहुंचाया
महिला की मदद के लिए कुली वहां स्ट्रेचर लेकर पहुंचे। उन्होंने स्ट्रेचर पर महिला और उसके बच्चे को उसी हालत में लिटा लिया। उसके बाद वे उसे स्टेशन के बाहर ले गए। यहां से आरपीएफ और जीआरपी की महिला पुलिसकर्मी की मदद से जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। महिला और बच्चे की हालत ठीक है।
Source link