प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा-: शिवकुंज है प्रदेश में प्रशासन के पर्यावरण संरक्षण की सामाजिक पहल का उदाहरण

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Barwani
  • Shivkunj Is An Example Of Social Initiative Of Environmental Protection Of The Administration In The State

बड़वानी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिवकुंज के बारे में दल के सदस्यों को जानकारी देते नायडू। - Dainik Bhaskar

शिवकुंज के बारे में दल के सदस्यों को जानकारी देते नायडू।

प्रदेश भर में पौधारोपण को लेकर सामाजिक चेतना का व्यापक संचार एक सुखद बयार है। इस पर्यावरणीय सामाजिक सरोकार का व्यापक स्वरूप बड़वानी जिले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अगुवाई में जन सहयोग से रचित शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला के रुप में देखा जा सकता है। जो प्रदेश का पर्यावरण संरक्षण में सामाजिक भागीदारी का प्रेरक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल बिहारी सुशासन नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में आयोजित पांच दिनी सीएसओ व एनजीओ की क्षमता वृद्धि विकास के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों के स्वयंसेवी संस्थाओं के आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा बड़वानी जिले के शिवकुंज का भ्रमण कर जन सहयोग से रचित इस पर्यावरणीय पहल को प्रत्यक्ष सभी को देखकर प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम घनश्याम धनगर के संयोजन में गठित टीम के साथ सामाजिक भागीदारी के समन्वय से किए गए पर्यावरण संरक्षण के नवाचार को उत्कृष्ट और अनुकरणीय बताया। प्रशिक्षण में आशाग्राम ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में मनीराम नायडू ने भागीदारी की।

शिवकुंज में जन सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई सामाजिक पहल पर विस्तार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने भी शिवकुंज आने की इच्छा व्यक्त करने के साथ कलेक्टर व उनकी टीम को बधाई दी। इस दौरान परिसर में ही मुख्यमंत्री व एनजीओ के प्रतिनिधि ने नीम कचनार और खिरनी का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री ने कहा पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण मेरे ह्रदय के बेहद करीब है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button