ChhattisgarhNational
हत्या कर के शव को पेड़ में लटकाने के आरोपित दो भाई गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 29 सितम्बर। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बुधवार को युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने के आरोपित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।थाना जसराना प्रभारी आजाद पाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर हत्या के मुकदमे से सम्बंधित दो अभियुक्तों अरबिंद कुमार उर्फ अवस्थी व रामकुमार पुत्रगण बदन सिंह निवासीगण गाँव नगला घनी जसराना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 4 सितम्बर 2022 को मृतक वीकेश पुत्र स्व. मेघ सिंह निवासी नगला घनी थाना जसराना फिरोजाबाद ने जंगल में पेड से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर अरविन्द ब राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow Us