‘मोहन भागवत ने मदरसा-मस्जिद जाना शुरू कर दिया’: दिग्विजय सिंह बोले- थोड़े दिनों में मोदी जी टोपी लगाते दिखेंगे, यह भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Digvijay Singh Said Modi Ji Will Be Seen Wearing A Cap In A Few Days, This Is The Effect Of Bharat Jodo Yatra
खरगोन33 मिनट पहले
भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव आप सब देख रहे हैं। राहुल गांधी ने 7 सितंबर से यात्रा शुरू की। 1 महीने के भीतर मोहन भागवत जी ने मदरसा-मस्जिद जाना शुरू कर दिया। थोड़े दिनों में मोदी जी भी टोपी पहनने लगेंगे। यह बता देता हूं। वो विदेशों में जाकर टोपी पहन लेते हैं और यहां आकर नफरत फैलाते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार शाम यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा- देश में अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। देश में जिस प्रकार से उन्माद फैलाया जा रहा है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके खिलाफ भारतीय संविधान की सुरक्षा के लिए, मंहगाई के लिए बेरोजगारी के खिलाफ और हर प्रकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ये भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जा रही है।
लगभग 1800 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र के उत्तरी छोर तक पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि फरवरी तक हम लोग श्रीनगर पहुंच जाएंगे और वहां जाकर अपना झंडा फैराएंगे। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है, विचारधारा है। जो विचारधारा लोगों को बांटती है, जो विचारधारा जो कुछ चंद अरब-खरबपतियों को सहयोग करती है। नीति बनाती है। उनके लिए नियम बनाती है, योजना बनाती है। हमारी लड़ाई उनके खिलाफ है।
मुझे इस बात की प्रशंसा है कि भारत जोड़ो यात्रा 20 नंवबर को मप्र में प्रवेश करेगी और जिले से निकलेगी। हमारी भारत जोड़ो यात्रा मूल रूप से दिल जोड़ने की यात्रा है। यह देश सब का है। संविधान में सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। सब को न्याय मिलने की हमें इस बात पर कोशिश करना चाहिए किसी के साथ अन्य अत्याचार ना हो, बेगुनाह लोग परेशान ना हो यह प्रयास करना चाहिए।
खरगोन दंगों पर दुर्भाग्यपूर्ण…
खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इसका हमें खेद है। निमाड़ की धरती पर सदैव संप्रदायिक सद्भाव बना रहा है। उस पर चोट लगी है। वह भी रामनवमी के शुभ अवसर। जो कुछ हुआ ठीक नहीं हुआ। मैं उस पर जाना नहीं चाहता, लेकिन ये हमारे सभी धर्मों का यदि आप मूल देखेंगे तो एक ही है। कैसे अच्छा इंसान बनो, इंसानियत ही हर धर्म सिखाता है। यही उसका रास्ता है। फिर चाहे सनातन धर्म, इस्लाम हो, चाहे जैन धर्म हो, ईसाई धर्म हो सिख धर्म हो।
इंसानियत ही हर धर्म का रास्ता है और हर धर्म अच्छे लोग भी होते हैं और बुरे लोग भी होते हैं। कोई समूह ना अच्छा होता है ना खराब होता है। इसलिए संप्रदायिक सद्भाव बनाना हमारा कर्तव्य है। सनातन धर्म इतना व्यापक है कि बिना शांति-पाठ के हमार कोई धार्मिक आयोजन नहीं होता। हमार पूरे विश्व को कुम्टब मानते हैं। उसके भेदभाव करना हमारे सनातन धर्म के विपरीत है। यह भारत जोड़ो यात्रा इसी मूल उद्देश्य को लेकर लाई गई है। इस मौके पर उन्होंने आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा को भी याद किया। इसके साथ ही विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें भी याद किया।
कांग्रेस में कोई टूट-फूट होने वाली नहीं
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस में कोई टूट-फूट नहीं होने वाली है। हां लोग हैं, पैसे के बल पर वॉट्सऐप ग्रुप चलाते हैं। ये हो रहा है वो हो रहा है। एक दृढ़ता के साथ हम सब एक है और हम नहीं भूला सकते सुभाष यादव को। जिन्होंने निमाड़ की धरती पर नर्मदा जल लाने के लिए सबकुछ किया और आज लाखों एकड़ जमीन सिंचाई हो रही है। हम सब एक है अरुण यादव हमारे साथ हैं। आप इन किसी भी अफवाहों को बल मत दीजिए, क्योंकि हमारा जो विरोधी पक्ष है। वह इन अफवाहों के बल पर ही राजनीति करता है। इस मोदी युग में गरीब ओर गरीब होता जा रहा है। अमीर अमीर होता जा रहा है।
टंट्या मामा की जन्मस्थली पर जांएगे राहुल
यात्रा को लेकर सिंह ने बताया कि निमाड़ की परंपरा जबरदस्त स्वागत की रही है। यात्रा निमाड़ की परंपरा के अनुरुप ही भव्य स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के निमाड़ से गुजरते समय राहुल गांधी नर्मदा पूजन के साथ ही टंट्या मामा की जन्म स्थली पर भी जाएंगे। यात्रा को लेकर तैयारी जारी है।
Source link