भीकनगांव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की चुनावी सभा: कहा- ‘कांग्रेस के जीन में अब भी अंग्रेजों की नीति, फूट डालो राज करो पर काम कर रही पार्टी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Said ‘The Policy Of The British Is Still In The Jeans Of Congress, The Party Working On Divide And Rule
खरगोन9 घंटे पहले
खरगोन जिले की तीन नगर निकाय भीकनगांव, मंडलेश्वर और महेश्वर में आगामी दिनों में चुनाव होने वाले है। इन तीन नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हल-चल तेज हो गई है। इसी बीच गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा नगर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भीकनगांव पहुंचे।
यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को मंच से नसीहत देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी पार्षद पद के चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट के चुनाव है। अब पार्षद पद के चुनाव हवा में नहीं जीता जा सकता है। मैदान में उतरे पार्टी के सभी 15 उम्मीदवारों को कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा। वार्ड में प्रत्येक घर जा कर संपर्क साधना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने भाजपा कार्यकाल में हुए नगर विकास और शासन द्वारा आगामी समय में और भी बेहतर कार्य करने के लिए कहा।
कांग्रेस के जीन में अब भी अंग्रेजों की नीति
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी को ऐतिहासिक बहुत से जिताने की बात कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिले की तीन नगर निकाय सहित, प्रदेश की 40 नगर निकाय, 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के चुनाव में पार्टी जीत का इतिहास बनाएगी।
भीकनगांव के 15 वार्ड सहित प्रदेश के अन्य नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जींस में अब भी अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो है और वो उसी पर काम कर रही है। कांग्रेस अब लोगों को गुमराह कर रही है। पार्टी पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग पार्टी छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं।

75 प्रतिशत भु-भाग पर पार्टी राज व्यवस्था में है
बागियों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठात्मक व्यवस्था है। संगठन स्तर पर उनसे चर्चा करेंगे। दुनिया के सबसे लोकतंत्र के सबसे बड़े दल है। 75 प्रतिशत भु-भाग पर भारतीय जनता पार्टी राज व्यवस्था में है। इस व्यवस्था के दौरान सभी कार्यकर्ता पार्टी अनुशासन का पालन करते है।
सांसद ने याद किया जायसवाल और ठाकुर का कार्यकाल
कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता सुभाष जायसवाल और दीपक ठाकुर के कार्यकाल को भी याद किया। जबकि इस बार नगर परिषद के चुनाव में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता सुभाष जायसवाल ने वार्ड 12 से पार्टी से बागी हो कर निर्दलीय रुप से मैदान में उतरी है।
भीकनगांव के कुल 15 वार्ड में 74 प्रत्याशी मैदान में है। नाम वापसी के दौरान 54 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए थे। भीकनगांव में 12 हजार 930 मतदाता है। इस कार्यक्रर्ता सम्मेलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, नगर निकाय चुनाव प्रभारी रणजीत डंडीर सहित स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link