भीकनगांव नगर निकाय चुनाव: अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले 10 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भी शामिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khargone
  • 10 Workers Who Contested Against Authorized Candidates Expelled From BJP, Including Former City Council President

खरगोन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भीकनगांव नगर परिषद क्षेत्र के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित होने वाले सदस्यों में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित पार्षद और अन्य सदस्य शामिल है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने भीकनगांव नगर परिषद की कार्यकर्ता पूर्व पार्षद नसरीन को वार्ड 3, पार्षद पति सचिन जांचपुरे को वार्ड 4, पूनम अमित जायसवाल को वार्ड 5, पिंकी सुनील शर्मा व राखी गुप्ता को वार्ड 7, पवन पांडला व राजेंद्र जायसवाल को वार्ड 11, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता जायसवाल को वार्ड 12, सपना शैलेश शर्मा को वार्ड 13 व सरला हरपाल वार्ड 14 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता माना है।

जिलाध्यक्ष राठौर ने पार्टी विधान अनुसार उक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्यकर्ताओं के निष्कासन की सूचना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी, इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी व भीकनगांव मंडल अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह चौहान को दी गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button