भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी ऋचा कौशिक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऋचा कौशिक के निधन पर शोक जताया, X में सीएम ने कहा, भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में देर रात दो बजे मौत हो गई। ऋचा का दुर्ग के अंजोरा में कार एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके सहित तीन दोस्त घायल हो गए थे।
स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा ढाबा खाना खाने के लिए गई थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया। फिर वहां से वापस भिलाई के लिए निकले।
वापस लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के आगे पेट्रेल पंप से लगभग 500 मीटर पहले उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले नागपुर से रायपुर को जाने वाले हाइवे के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद लहराते हुए आई और एक गड्डे में गिरते ही हवा में कई फिट उछली। उसके बाकी तीन साथी कार के अंदर ही बैठे रहे इसलिए उनको कम चोटें आई।
इस दुर्घटना में घायल मयंक यादव पिता गुप्तेश्वर यादव 25 साल निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव 25 साल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड एवं हर्ष यादव 24 साल निवासी कोहका भिलाई भी घायल हो गए जिनका इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में रिचा कौशिक की आकस्मिक मौत पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिंन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, भिलाई मारवाड़ी गौर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद विनोद सिंह, पीयूष मिश्रा, संतोष मौर्या, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महेश वर्मा, शारदा गुप्ता, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल साहू, राम उपकार तिवारी, डॉक्टर दीप चटर्जी, अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा ,पार्षद वीणा चंद्राकर, श्रीमती रश्मि सिंह, शंकर लाल देवांगन, सुमन शील, राजीव चौबे, उर्मिला उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।