भिंड में दो थानों में दहेज लोभियों पर FIR: शादी के 6 माह बाद ससुरालियों ने की 2 लाख की डिमांड, विवाहिता को प्रताड़ित किया

[ad_1]

भिंड33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

भिंड जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोगों ने शादी के बाद बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस थाने पहुंचकर विवाहिताओं ने दहेज लोभी ससुरालियों पर एफ आई आर दर्ज कराई।

गोहद चौराहे थाना क्षेत्र स्थित कनीपुरा गांव में सोनम पत्नी राजीव बरेठा की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजीव , ससुर हीरालाल और सास सावित्री बहू को प्रताड़ित करती आ रही थी। ससुराली जन बहू के साथ मारपीट कर दहेज में ₹2 लाख की मांग कर रहे थे। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने थाने जाकर दहेज प्रताड़ना की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इधर थाना क्षेत्र में सपना की शादी करीब 7 साल पहले मोहकम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल जन विवाहिता से मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाते आ रहे थे। पीड़िता की शिकायत मौ थाना पुलिस ने पति मोहकम, पुष्पा देवी और ससुर मुकेश यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button