500 किसानों को जैविक खेती के लिए तैयार करेगा BKM: प्रशिक्षित कार्यकर्ता ग्राम चौपालों में प्राकृतिक खेती और सरकार की योजनाओं पर करेंगे चर्चा

[ad_1]

खरगोन6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा किसान मोर्चा मंडल व जिला पदाधिकारियों को भूमि सुपोषण और गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण देगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 किसानों को जैविक खेती के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ग्राम चौपालों में प्राकृतिक खेती व सरकार की योजनाओं पर चर्चा कर किसानों को जागरूक करें।

यह बात भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया कि उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने व गौपालन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा हमें सरकार की प्रत्येक योजना व कार्य की जानकारी होना चाहिए। प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर करने की योजना पर कार्य चल रहा है। खाद की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री व कृषि मंत्री के साथ चर्चा की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा किसान को आत्मनिर्भर होने के लिए गो आधारित खेती की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। रासायनिक उर्वरकों ने किसानों को कर्जदार बनाया है। आत्मनिर्भर होने पर किसान कर्ज लेने वाला नहीं, कर्ज देने वाला बन जाएगा। प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा हमारे हमारे पूर्वज गौ आधारित जैविक खेती करते आए हैं। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से 50 हार्सपावर का ट्रेक्टर भी भूमि को जोतते समय धुआं फेंकने लगता है। कैंसर व टीबी जैसी बीमारियां मानव जीवन के लिए खतरा बन गई हैं। हमें जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी इसके लिए प्रयासरत है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत ने कहा खरगोन जिले में 50 हजार किसान ऐसे हैं जो गौ आधारित खेती के लिए कार्य कर रहे हैं। हमने प्रत्येक गांव में पांच-पांच किसानों की समिति बनाई है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 किसान को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र तंवर, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह यादव मंचासीन थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button