भिंड के बरही में जैन मंदिर पर लगा मेला: श्रीजी की रथ यात्रा निकली, महिला-पुरूषों ने किया नृत्यगान, शांतिधारा अभिषेक हुआ

[ad_1]
भिंडएक घंटा पहले
वार्षिक उत्सव
भिंड के बरही में सकल जैन समाज द्वारा वार्षिक मेला उत्सव का आयोजन किया गया। यहां जैन समाज की ओर से भगवान अजिनाथ का पूजा-अर्चना की गई। वार्षिक उत्सव में श्रीजी का चल समारोह निकाला गया। इस रथ यात्रा में समाज की महिला पुरूष व बच्चों ने नृत्यगान करते हुए उत्साह से भाग लिया। इसके बाद शांतिधारा अभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
ये उत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भिंड और उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लोग शामिल हुए। ये वार्षिक उत्सव को लेकर जैन समाज की ओर से सुबह सात बजे श्रीजी का अभिषेक, नित्य पूजन और अभिषेक कार्यक्रम किया गया। इसके बाद दोपहर के समय श्रीजी का चल समारोह यात्रा निकाली गई। ऐरावत हाथी पर श्रीजी को विराजमान कर रथ यात्रा निकाली गई। ये चल समारोह मंदिर परिसर से शुरू हुआ। अनेक रास्तों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इस मौके पर विश्वशांति हेतु पूजन अर्चना किया गया। इस मौके पर इंद्रों द्वारा भगवान का अभिषेक पाण्डुक शिला पर कराया गया। इसके वात्सल्य भोज किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। ये मेला कोरोना काल की वजह से दो साल से नहीं लगया गया। इसलिए इस बार मेला में समाज के लाेगों का विशेष उत्साह दिखा।
Source link