सीहोर में चलाया मलेरिया उन्मूलन अभियान: तालाबों-पोखरों में डाली गई गम्बूशिया मछली, मलेरिया से बचने के लिए प्रशासन की पहल

[ad_1]
सीहोर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीहोर में मलेरिया के खतरे के देखते हुए प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जन जागरुकता अभियान चलाया है। जिसके तहत जिले के सभी तालाबों और पोखरों में गम्बूशिया मछली डाली जा रही है। गम्बूशिया मछली तालाबों पोखरों में फैले लार्वा को खत्म कर देती है। जिसकी वजह से लोगों को बारिश मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाया जा सकाता है।
मलेरिया विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव के तालाबों और पोखरों में लार्वा भक्षी गम्बूशिया मछली डाली जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इछावर के बडा़ तालाब, दिवडि़या, शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय के पोखर, ढाबला माता, खेजडा़, सेमलीबदीर, पालेखडी़, अतरालिया, आमलाराम, नसरूल्लागंज के नगर पंचायत स्थित पोखर, ब्रह्मदेव की पुलिया के सामने, ऋषिनगर पोखर, शास्त्री कॉलोनी पोखर, बोरखेडा गांव, गोपालपुर, राला पोखर, चकल्दी के कुएं में, बुदनी ब्लॉक अंतर्गत तहसील के पास कॉलोनी में, नगर पालिका के पास, गर्ल्स हॉस्टल के पास, स्कूल हॉयर सेकेण्डी तथा रेहटी में विभिन्न स्थानों पर गम्बूशिया मछली डाली गई।
Source link










