भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से रौंदा

बैंगकॉक। महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब भारत ए ने जीत लिया। रविवार को बैंगकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने तेजल हसबनीस की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 88 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकबला 46 रन से जीत लिया।
लगातार दूसरी बार भारत बना विजेता यह भारत की लगातार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण हॉन्गकॉन्ग में खेला गया था। फाइनल में भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 96 रन ही बना सकी।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।
टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं।
4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।
टीम का स्कोर जब 113 रन था, उस समय राधा यादव पांचवें विकेट के रूप में 30 गेंदों पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं।
तेजल हसबनीस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 34 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुईं।
इन दोनों की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे।
बांग्लादेश की तरफ से कप्तान फाहिमा खातून ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए।
फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी
भारत की तरफ से प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2, जबकि सायमा ठोकर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट लिए।
135 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से मैच हार गई।
बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाए।
अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं।



