‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो यात्रा’: 1-7 नवंबर तक काटकूट के ओखलेश्वर धाम से चोरल संगम तक पदयात्रा निकालेंगे कांग्रेसजन

[ad_1]

बड़वाहएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत बड़वाह ब्लाक में आएंगे। इस यात्रा के उद्देश्य को ब्लाक के जन-जन तक बात पहुंचाने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है।

भारत जोड़ो यात्रा के पहले नवम्बर के प्रथम सप्ताह में कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गांव-गांव में पदयात्रा के साथ गांधी चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक बड़वाह क्षेत्र के सभी गांवों में भारत जोड़ो नफरत छोड़ो पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीते तीन दिनों से स्थानीय कांग्रेस नेता लगातार बड़वाह और काटकूट के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे है।

इस तरह रहेगा यात्रा का रूट

यात्रा के मार्गदर्शक प्रसून दस्सानी ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डोंगर सिंह खंडाला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि यह यात्रा दिनांक 1 नवम्बर को ओखलेश्वर धाम में पूजा अर्चना के साथ शुरु होगी। दोपहर में काटकूट ग्राम में भ्रमण करने के बाद शाम 7.30 बजे गांधी चौपाल आयोजित कर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 2 नवम्बर को काटकूट से राजना, बारुल, सापट, बरझर, लोंदी, लखनपुरा, जगतपुरा, कदवालिया होते हुए बागफल पहुंचेगी। जहां आमसभा और रात्रि विश्राम होगा।

3 और 4 नवंबर को यात्रा का विश्राम होगा। 5 नवंबर को नावघाट खेड़ी से यात्रा फिर शुरु होगी। जो मेहताखेड़ी, कटघडा, रामगढ़, बेलसर, मुरल्ला, सेमरला, सुल्तानपुरा होते हुए रतनपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम और गांधी चौपाल का आयोजन होगा। 6 नवम्बर को बावड़ी खेडा, सिरलाय, नांदिया, अगरवाड़ा, अमलाथा, किठुद होते हुए भौरई पहुंचेगी। 7 नवम्बर को यात्रा के अंतिम दिन बड़वाह ग्रामीण में यात्रा निकाली जाएगी। यह पद यात्रा टावर बेड़ी, बजरंग घाट, पीली मिट्टी, दशहरा मैदान, रूपा बेड़ी टोकी पहुंचेगी। जहां गांधी चौपाल के साथ ही भूतेश्वर महादेव के दर्शन कर यात्रा का समापन होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के जिला मीडिया समन्वयक नवरत्न जैन ने बताया कि इस यात्रा के आयोजक मंडल में ईश्वर चंद दसानी, नरेंद्र पटेल, नीलेश रोकड़िया, अशोक जैन, डोंगर सिंह खंडाला, सोहन शाह, त्रिलोक राठौड़, इन्दर बिरला, शोभाग पटेल, विष्णु वर्मा,सुनील चौधरी और शहजाद खान है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button