भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की अगवानी के लिए उत्साहित कांग्रेसी, जिले भर से पांच हजार कार्यकर्ता बनेंगे यात्री

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Congressmen Excited To Receive Rahul, Five Thousand Workers From Across The District Will Become Passengers

सीहोर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवम्बर को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगवानी करने के लिए कांग्रेस जन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस बैठकों का दौर जारी है।

जिले से इस यात्रा में करीब पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। और अनुमान लगाया जा रहा है कि उज्जैन और इन्दौर में कांग्रेस की बड़ी सभा आयोजित होगी, जिनमें सीहोर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि 2018 में हुए विधान सभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने तो कांग्रेस को प्रदेश के संचालन की कमान सौंप दी थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के आशीर्वाद को ज्यादा दिन तक बरकरार नहीं रख पाई।

इसका ही नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में विपक्ष की भूमिका में नजर आ रही है। इस घटना क्रम के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता जो पन्द्रह साल से संघर्ष कर रहे थे, उनका मनोबल टूट गया था, लेकिन अब कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इस कारण से इस यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिले में विधान सभा स्तर पर बैठकें आयोजित की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल कांग्रेस, और महिला विंग को जिम्मेदारियां दी गई हैं। यात्रा का समन्वयक राजीव गुजराती को बनाया गया है।

युवा नेताओं की राहुल संग कदमताल

भारत जोड़ो यात्रा में जिले के दो युवा कांग्रेसी नेता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहे हैं, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा के साथ हैं। जिनमें बुधनी विधान सभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र उइके और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पटेल राहुल गांधी के साथ छह माह तक पूरी यात्रा के दौरान साथ साथ रहेंगे। गौर तलब है कि यह दोनों युवा नेता बुधनी क्षेत्र से आते हैं।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button