भारत जोड़ो यात्रा निकाली: गाडरवारा के आमगांव में Ex MLA ने कहा- कांग्रेस की यात्रा को मिल रहा समर्थन

[ad_1]

नरसिंहपुर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमगांव में यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता अभिनव ढिमोले के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली गई जो कामती, शांतिदूत, छीपा तिराहा, पलोटन गंज, पानी की टंकी, महावीर भवन, श्याम टॉकीज, झंडा चौक होते हुए पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

भारत जोड़ो यात्रा सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले ने कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। वर्तमान समय में देश में धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। देश में एकता भाईचारा कायम रहे यह संदेश भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दिया जा रहा है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि देश में धर्म संप्रदाय के नाम पर लोगों को विभाजित करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के हितों का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम कर रही है।

सभा को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अशोक काबरा, पूर्व नपा अध्यक्ष अनीता रवि शेखर जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष उमेश नीरस, पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सोनी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कौरव, कांग्रेस नेता रविशेखर जायसवाल, पदम सिंह तुमड़ा, मनीष स्थापक आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके अभिषेक शर्मा, राजीव दुबे ,पवन शुक्ला, सूरज राय, तिलक चौहान, राघव राजोरिया, ऋषभ राजोरिया, आशीष शुक्ला, आशीष शर्मा, विकास लोधी, गेंदालाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजदीप दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम दीक्षित, नगर अध्यक्ष शिवम बरैया, कपिल नीखरा, अभिषेक चौधरी, सुदीप पटेल, संदीप दुबे, नवीन खमरिया के अलावा अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button