भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में रैलीः: कांग्रेस नेता विजेन्द्र मिश्रा ने कहा- भाजपा ने बनाया देश में नफरत का माहौल, महंगाई से आम आदमी परेशान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Katni
- Congress Leader Vijender Mishra Said – BJP Has Created An Atmosphere Of Hatred In The Country, Common Man Is Troubled By Inflation
कटनी43 मिनट पहले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यात्रा समन्वयक विजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में जिले भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली जगन्नाथ चौक से घंटाघर, गर्ग चैराह, खिरहनी फाटक, गुरुनानक वार्ड, दिलबहार चौक, स्टेशन रोड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, सराफा बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चैक, आजाद चौक पहुंची। आजाद चौक में सभा का आयोजन हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि देश भर में भाजपा ने नफरत का माहौल बना दिया है। सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल और लोगों में भय का माहौल है। ऐसे समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आम जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।
ये रहे मौजूद
रैली में बड़वारा विधायक विजयराघवेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, राकेश जैन कक्का, मनु दीक्षित, रौनक खंडेलवाल, श्रेहा खंडेलवाल, मंजू निषाद, मीनाक्षी पल्लवी, सुमन रजक, कल्पना पाठक, इंटक अध्यक्ष बीएम तिवारी , रुस्तम भाई, रमाकान्त गर्ग, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू, कपिल मिश्रा, अज्जू सोनी, अरुण कनोजिया।
विष्णु सोनी, ललित सोनी, राजा राम यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, करण सिंह चैहान, हरि शंकर शुक्ला, महेंद्र शर्मा, राजा जगवानी, सुरेंद्र मिश्रा गुल्लू, देवीदीन गुप्ता, संजय सिंह गोरा, विनोद छिरौलिया, मुन्ना कुशवाहा, शंकर शुक्ला, मोहन बत्रा, गोविंद सचदेवा, गिरधारी लाल स्वर्णकार, रमजान भारती, नागेंद्र शर्मा, वेंकटेश गौर, पंकज गौतम, गिरीश गर्ग, झम्मटमल ठारवानी, जगत प्रसाद मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, शुभ मिश्रा, कुशल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Source link