National

भारत जोड़ो यात्रा: हलकुंडि से आज की पदयात्रा शुरू

कर्नाटक,15 अक्टूबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है. राहुल गांधी ने सुबह हलकुंडि से पदयात्राकी शुरुआत की. साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चल रहे है.बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। कभी कोई लड़की राहुल गांधी के साथ रोते हुए नजर आई तो कभी कोई हाथों में हाथ डाले नजर आया। कभी राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर तो कभी बारिश में भीगते हुए स्पीच देते नजर आए। इनसे जुड़े कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। इस यात्रा से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के पास पहुंचने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की को रोकने का प्रयास भी किया जाता है। लेकिन इस दुबली पतली लड़की की हिम्मत तो देखो। ये सबको चकमा देकर आखिर राहुल गांधी के पास चली जाती है। इसके पीछे एक लड़का भी राहुल गांधी के पास जाने की कोशिश करता है लेकिन इसे वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड पकड़ लेते हैं।

यह भी पढ़े:-कल सियासत में भी मोहब्बत थी…. अब मोहब्बत में भी सियासत है….

लेकिन ये लड़की राहुल गांधी के पास पहुंचते ही कुछ ऐसा कर देती है जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। ये लड़की राहुल गांधी के गाल पर किस कर लेती है। इस दौरान राहुल भी मुस्कुरा देते हैं और लड़की से बात करने लगते हैं। लड़की चलते-चलते अपने हाथ से राहुल गांधी की कमर को पकड़ लेती है। लड़की के इस व्यवहार पर यात्रा में राहुल के साथ चल रहे सचिन पायलट समेत तमाम नेता भी मुस्करा देते हैं।

Related Articles

Back to top button