भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी: आज भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को देखने आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Today, Former Chief Minister Kamal Nath Will Come To See The Preparations For The India Jodo Yatra.

खंडवा44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ शनिवार को आएंगे। वे भोपाल से सनावद तक हेलीकॉप्टर से आएंगे। वहां से कार से मोरटक्का पहुंचेगे। इस दौरान वे जिस स्थान पर राहुल गांधी के ठहरेंगे, उसे देखेंगे।

इसके बाद हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे वे छैगांवमाखन हेलीपेड पर आएंगे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। छैगांव से कमलनाथ कार द्वारा रुस्तमपुर तक जाएंगे। इस बीच वे मोकल गांव व छैगांव के बीच राहुल गांधी के भोजन वाले स्थान और रुस्तमपुर में रात रुकने वाले स्थान को देखेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से निंबोला जाएंगे। वहां राहुल गांधी के रात्रि विश्राम वाले स्थान को देखेंगे।

निंबोला से कमल नाथ कार से बुरहानपुर होते हुए बोदरली तक जाएंगे। इस दौरान निंबोला का रात्रि विश्राम पाइंट देखेंगे। बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बुरहानपुर का यात्रा मार्ग देखते कार से बोदरली तक जांएगे।

भारत जोड़ो यात्रा के डिस्ट्रिक को-ऑडिनेटर अवधेश सिसोदिया ने बताया कि प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बोदरली से प्रवेश करेंगी। वहीं जिले में बोरगांव बुजुर्ग से यह यात्रा 23 नवंबर को आएंगी। यात्रा को लेकर विभिन्न तैयारियां की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button