भारत जोड़ो यात्रा: पहले दिन 25 किमी तय करने के बाद हुआ पड़ाव, मिल रहा समर्थन

[ad_1]

बालाघाट3 घंटे पहले

अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को जिले के किरनापुर-लांजी विस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुरी स्थित शहीद पूर्व मंत्री स्व. लिखीराम कावरे के समाधि स्थल से प्रात: 10 बजे के दौरान भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई। किरनापुर से शुरू हुई यह यात्रा किरनापुर समेत रास्तें में पड़ने वाले करीब एक दर्जन गांव का भ्रमण करते हुए दोपहर के दौरान रजेगांव पहुंची। दोपहर बाद रजेगांव से रवाना हुई यह यात्रा शाम को सालेटेका पहुंची जहां पर पदयात्री रात्रि विश्राम करेगें। पहले दिन बुधवार 2 नवंबर को इस यात्रा ने करीब 25 किमी का पड़ाव तय किया।

कायम रहे सद्भाव

यह यात्रा किरनापुर से शुरू होकर बालाघाट, लालबर्रा होते हुए 4 नवंबर को करीब 35 किमी का सफर तय करते हुए जिले की सीमा कंजई पहुंचेगी, जहां इस यात्रा का समापन किया जाएगा। कंजई के बाद यात्रा का अगला पड़ाव सिवनी की ओर प्रस्थान करेगा। जहां पर बरघाट-सिवनी जिले के कांगे्रस पदाधिकारियों द्वारा यात्रा निकाली जाएगी। जिले की सीमाओं से होकर यह यात्रा आगामी 20 नवंबर तक खंडवा पहुंचेगी। मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की आगवानी को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के गूंजे उद्घोष

इस यात्रा के दौरान जगह-जगह नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों के उद्घोष गूंजने रहे। शांति, भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव को लेकर निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाओं की उपस्थिति देखने को मिली। जिले में यह यात्रा करीब 80 किमी का पड़ाव तय करेगी। यात्रा के जिला समन्वयक अनुराग चतुरमोहता का कहना रहा कि यात्रा में हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ये रहे मौजूद

भारत जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पुष्पलता लिखीराम कावरे, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किरनापुर-लांजी विधायक सुश्री हीना कावरे, एआईसीसी सदस्य पुष्पा बिसेन, यात्रा के जिला समन्वयक अनुराग चतुरमोहता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, कटंगी विधायक टामलाल सहारे, पूर्व विधायक मधु भगत, बैहर विधायक संजय उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटङ्क्षसह सरसवार, कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन भोज, राजा सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, दलसिंह पन्द्रे, रहीम खान, अनूपसिंह बैस, भीम फूलसंूघे, विक्की पटेल, लोमहर्ष बिसेन, भुरू पटेल, तबरेज खान, रचना लिल्हारे, श्याम पंजवानी, रामभाऊ पंचेश्वर, शफकत खान, जीतू बर्वे, मीरा सिंगनधुपे, डाली कावरे, यूसुफ पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button