भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सिंगरौली से उपयात्रा शुरू: सद्भाव का साथ बढ़ाने सीधी से रीवा पहुंची कांग्रेस की यात्रा, गांधी चौपाल को पीसी शर्मा ने किया संबोधित

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Upayatra Started From Singrauli In Support Of Bharat Jodo Yatra, Reached Rewa On 9 November

रीवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
रीवा विधानसभा की सीमा लोही ग्राम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को सौंपा - Dainik Bhaskar

रीवा विधानसभा की सीमा लोही ग्राम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को सौंपा

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सिंगरौली जिले से उपयात्रा शुरू की गई है। कांग्रेस की यह यात्रा सीधी के रास्ते रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा में 8 नवंबर को पहुंची। 9 नवंबर को सुबह ध्वज वंदन के साथ रीवा विधानसभा के लिए जिला समन्वयक महिला नेत्री कविता पाण्डेय व जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला के नेतृत्व में रवाना हुई।

यात्रा में प्रदेश समन्वयक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा गुढ़ विधानसभा के भीटी ग्राम में आयोजित गांधी चौपाल में शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्था ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय व रामदयाल चौरसिया के नेतृत्व में की गई। साथ ही कदम से कदम बढ़ाते हुए रीवा विधानसभा की सीमा लोही ग्राम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को सौंपा।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा गुढ़ विधानसभा के भीटी ग्राम में आयोजित गांधी चौपाल में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा गुढ़ विधानसभा के भीटी ग्राम में आयोजित गांधी चौपाल में शामिल हुए।

कहा कि सद्भाव का साथ बढ़ाने राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में निकल रही है। जो राहुल गांधी के मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचने पर बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा में सम्मिलित होकर प्रदेश में भाईचारा का संदेश देगी।

ये पदाधिकारी हुए शामिल
भारत जोड़ो उपयात्रा में पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा, कपिध्वज सिंह, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, पूर्व विधायक उदय प्रकाश मिश्रा, पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, गिरीश सिंह, विमल पांडेय, डॉ. मुजीब खान, शिवप्रसाद प्रधान, सिद्धार्थ तिवारी आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button