ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा: जनसुनवाई में लगाए कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया

[ad_1]
श्योपुर39 मिनट पहले
हर साल बारिश के सीजन में बाढ़ के हालातों से जूझ रहे ईचना खेड़ली गांव के 30 से ज्यादा ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए सभी ने कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और लगातार पांच बार जनसुनवाई में आने के बाद भी उनकी समस्या की अनदेखी करने के आरोप अधिकारियों पर लगाए।
पुलिस ने तीन को कलेक्ट्रेट में बैठाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठा लिया। हालांकि सभी चोरी-छिपे थोड़ी वहां से निकल गए। कलेक्टर की नाराजगी के बाद पुलिसकर्मी उन्हें पूरी कलेक्ट्रेट परिसर में तलाशते हुए नजर आए। लेकिन युवक उनके हाथ नहीं लगे।
चंबल नदी में जलस्तर से गांव में आती है बाढ़
ईचना खेड़ली गांव निवासी महिला प्रेम बाई का कहना है कि उनका गांव चंबल नदी के पास में स्थित है। हर साल बारिश के सीजन में जब चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता है तो नदी का पानी उनके गांव में पहुंच जाता है। इसी कारण उनके घर का सामान और अनाज पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। यही नहीं हर साल मकानों को भी भारी नुकसान होता है। गांव वाले इस समस्या से कोई स्थाई समाधान चाहते हैं।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गांव वाले
2 घंटे इंतजार किया पर नहीं मिले कलेक्टर
बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनके गांव के करीब 30 से ज्यादा महिला पुरुष जनसुनवाई में आए हैं। 2 घंटे से कलेक्ट्रेट में खड़े रहने के बाद भी ग्रामीणों को कलेक्टर साहब से नहीं मिलने दिया जा रहा था। इससे परेशान होकर हमें नारेबाजी की। गांव वालों के मुताबिक उन्होंने किसी से गाली-गलौच या अभद्रता नहीं की है। गांव वालों ने आगे कहा कि हंगामा या प्रदर्शन करना नहीं मारा मकसद नहीं है हम चाहते हैं कि हमारे गांव में बाढ़ के हालातों से स्थाई छुटकारा मिल सके।
Source link