भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस, हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान आयोजित

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर-नैला द्वारा हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिहा के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदना योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। लाभार्थी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र में डोर-टू-डोर स्वच्छता कार्य करने वाली सफाई दीदियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर ममता सूर्यवंशी, ममता कहरा, मीना सूर्यवंशी, शारदा, सावित्री, बृहस्पति, राम प्यारे, राजकुमारी, सुमित्रा सहित अनेक हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, नगर महामंत्री सोनू यादव एवं छवि कश्यप, पार्षद पंकज कहरा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री विक्की सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का उद्देश्य है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लाभार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।




