भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अहिवारा मंडल का प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

दुर्ग, 18 मई I भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी का अहिवारा मंडल महिला मोर्चा के प्रथम कार्यसमिति में प्रथम प्रवास रहा। जिसमे हमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला एवं प्रदेश से आये हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। जिसमें कमल मित्र पंजीकरण, कमल सखी एवं शराबबंदी, प्रत्येक कार्यकर्ताओं को परिवार मिलन का अनुरोध किया गया एवं दीवार लेखन के बारे में बताया गया।
इस कार्यसमिति बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्रीद्वय गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, ममता जंघेल जिला मंत्री व प्रभारी, भाजपा जिला मंत्री अमिता बंजारे, के. के. खेलवार जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, अहिवारा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लाखेश्वरी वर्मा, महामंत्री किरण सोनी एवं यमुना साहू, लता वर्मा, शारदा जांगडे, कीर्ति बंजारे, महेश्वरि नायक, मोहिनी बन्छोर, प्रवेश शर्मा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्रीद्वय नागेश साहू, शिव कुमार वर्मा, डागेन्द साहू, प्रेमलाल साहू एवं अन्य भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।