भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक: छत्तीसगढ़ से आए कार्यकारिणी सदस्य हुए शामिल, बोले- नवंबर में राजधानी घेरेंगे किसान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dindori
- Executive Members Who Came From Chhattisgarh Were Involved, Said Farmers Will Besiege The Capital In November
डिंडौरी7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक डिंडौरी के रेवा कुंज कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विशाल चंद्राकर (छत्तीसगढ़) शामिल हुए। उन्होंने नव ग्रामसभा से विधानसभा अभियान का प्रारंभ नवंबर में होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने के लिए राजधानी भोपाल में पहुंचेंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विशाल चंद्राकर और महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल ने किया। इस बैठक में डिंडौरी जिले के किसानों की समस्याओं को शामिल किया। इसमें मुख्य रूप से जिले के किसानों के पंजीयन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराने पर चर्चा किया।
वहीं कृषकों को कृषि कार्य के लिए भरपूर बिजली मुहैया करवाने की मांग को भी शामिल किया। बैठक कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि माह में एक दो बार बैठक करेगी। भारतीय किसान संघ के नवंबर में होने वाले विशाल किसान आंदोलन किया जाना है। जिसकी रूप रेखा भी बनाई गई। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष खमोद चंदेल, सातों विकासखण्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, चिरोंजी लाल चन्द्रोल, खूब चंद, बसंत सहित किसान उपस्थित रहे।
Source link




