भाभी से छेड़छाड़ का आरोपी देवर गिरफ्तार: शोर मचाने पर भागा देवर, खकनार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

[ad_1]
बुरहानपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पति के घर पर नहीं होने पर बुरी नीयत से भाभी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला खकनार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ का है। आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
खकनार थाना टीआई केपी धुर्वे के अनुसार, गुरुवार सुबह एक महिला अपने घर पर अकेली थी। सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच उसका देवर सुनील आया और उसका हाथ, बांह पकड़कर बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। बाद में पति को घटना की जानकारी दी। थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। खकनार पुलिस को आरोपी के दोपहर 3 बजे गांव के पास होने की सूचना मिली, तब पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी 29 वर्षीय सुनील पिता रत्न को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




