भाजयुमो बलौदा मंडल कार्यकारिणी घोषित, आदर्श सिंह बने मंडल उपाध्यक्ष, विशाल सिंह महामंत्री नियुक्त

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बलौदा मंडल में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरीहा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के कुशल मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता की सहमति से युवा मोर्चा बलौदा मंडल अध्यक्ष भूपेश देवांगन ने नई टीम की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में आदर्श सिंह को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं विशाल सिंह को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने और मेहनत कर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।



