Chhattisgarh

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, निखिल खंडेलवाल बने जिला सह-संयोजक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ की बिलासपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में निखिल खंडेलवाल को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप यह नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक नितिन छाबड़ा ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में निखिल खंडेलवाल को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निखिल खंडेलवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

देखें नियुक्ति की कॉपी:

Related Articles

Back to top button