भाजपा मुरमुन्दा मण्डल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती

अहिवारा, 6 जुलाई 2025/ भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मुरमुन्दा मंडल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। महामंत्री संजय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के एक महान सपूत थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष किया।

विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के अद्वितीय व्यक्तित्व थे। वे देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” का ऐतिहासिक नारा दिया। भारत के पहले उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति आज भी हर देशभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष कुमन साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अग्रलाल जोशी, मंडल मंत्री रामायण द्विवेदी श्रीमती लक्ष्मी देवांगन तथा अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष होरीलाल चक्रधारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन संयोजक जनक लाल साहू ने किया।

इस अवसर पर मुरमुन्दा मंडल संयोजक जनक लाल साहू, मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू,अहिवारा मंडल महामंत्री संजय पांडे, अहिवारा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी सोमकांत वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता अग्रलाल जोशी, प्रेम लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी, अहिवारा मंडल उपाध्यक्ष गणेश टंडन, मंत्री रामायण द्विवेदी, मंत्री राजा शर्मा, मंत्री मन्नू लाल साहू, भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, ग्राम पंचायत मुरमुन्दा सरपंच श्रीमती पुष्पा साहू, पूर्व सरपंच परमानंद साहू, अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष होरीलाल चक्रधारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा जांगड़े, श्रीमती मंत्री लक्ष्मी देवांगन, युवा मोर्चा पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भोज राज साहू, अजय जांगड़े, जयराम धीवर, छवि लाल बंजारे, रज्जू मढिरया, तुलसी साहू तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थित थे।