भाजपा मुरमुंदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत लोगों से किया जनसंवाद: महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक मुख्य रूप से भी शामिल

भिलाई/ भाजपा भिलाई जिला के मुरमुंदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत व्यापक संपर्क जल संपर्क किया गया। ग्राम मुरमुंदा, लिमतरा, ढाबा, कंडरका, खपरी, कपसदा तथा मुर्रा में जनसंपर्क कर लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संयोजक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, मंडल महामंत्री रामायण द्विवेदी

संयोजक जनक लाल साहू, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयराम धीवर, मंडल उपाध्यक्ष सरिता वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा जांगड़े, महामंत्री यमुना साहू,

महामंत्री सरिता मढरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, झाला राम मढरिया, भूपेन्द्र मढरिया, संतोष वर्मा, नरोत्तम पाल, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर मन्नू लाल साहू, क्षमा सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




