भाजपा मंडल जामुल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान मनाया गया

जामुल / संत शिरोमणि गुरु रविदास 650 वां जयंती, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के रुप में भाजपा मंडल जामुल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता के नेतृत्व में लक्ष्मीपारा नंदनी रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में जामुल भाजपा मंडल में मनाया गया l
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता ने समरसता संकल्प अभियान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहां की यह अभियान संत गुरु रविदास महाराज के समरसता समाजिक न्याय,मानव सेवा सद्भाव और सामाजिक समरसता के दिव्य संदेश को जन जन तक पहुंचना है तथा भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जामुल मंडल से रायपुर किसान मोर्चा संभाग प्रभारी रेखराम बंछोर, जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता ,मंडल महामंत्री ओमप्रकाश साहू ,मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक ध्रुव देवांगन कार्यक्रम के सह संयोजक एवं एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीआर रामटेक, पार्षद नगरी निकाय जिला के सहसंयोजक दीपक गुप्ता ,मंडल मंत्री कामीन साहू ,मंत्री अनुपमा देवी कार्यालय सह प्रभारी ओम प्रकाश साहू, सह मीडिया प्रभारी लल्लन सिंह युवा मोर्चा जामुल मंडल अध्यक्ष यशवंत राजपूत ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, जिला प्रकोष्ठ मेघनाथ साहू, जिला प्रकोष्ठ के देवनाथ यादव, जिला एन जी ओ प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ऋषभ बंछोर ,जिला प्रकोष्ठ के दीपक सिंह ,किसान मोर्चा महामंत्री कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सागर यादव ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिव वर्मा, तीरथ साहू, संतोष ठाकुर ,लक्ष्मी क्षत्रीय, बजरंग सिंह, कमल पांडे , नवीन शर्मा, जगदीश देवांगन, राजेश यादव, रामकिशन पटेल, मंदिर समिति के संचालक तुलसी राम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी जामुल भाजपा मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन के अत में एस सी मोर्चा जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष बी आर रामटेक ने आभार व्यक्त किया।




