Chhattisgarh

भाजपा बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा का जांजगीर-चांपा में भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। भाजपा बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के नगर आगमन पर जांजगीर एवं चांपा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सिंधु समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।

जांजगीर में सिंधु समाज की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, सिंधु समाज अध्यक्ष गोपाल बजाज, कोषाध्यक्ष कमल गुरुनानी, सचिव मुरली गुरनानी, मुकेश बजाज, संतोष खत्री, मोती रामवानी, बादल बजाज, गोलू गुरनानी एवं विकेश रूपवानी सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं नगर मंडल भाजपा की ओर से भी श्री रोहरा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, विक्की सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव और रितेश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चांपा नगर में भी रामू रोहरा का स्वागत चैंबर ऑफ कॉमर्स के संभाग अध्यक्ष राम खुबवानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button